A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

पीलीभीत में “राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2024” का किया आयोजन* 

पीलीभीत पूरनपुर अपडेट

*पीलीभीत में “राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2024” का किया आयोजन*

शिक्षा मंत्रालय ,भारत सरकार एवं एससीईआरटी लखनऊ के द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बीसलपुर ,पीलीभीत में “राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2024” का आयोजन किया गया जिसमें इस वर्ष की थीम “चंद्रमा को छूते हुए जीवन को छूना: भारत की अंतरिक्ष गाथा।” विषय पर वीडियो प्रस्तुतीकरण, व्याख्यान ,चर्चा परिचर्चा, पोस्टर मेकिंग आदि गतिविधियों का आयोजन किया गया। संस्थान के प्राचार्य आदरणीय श्री महेंद्र कुमार सिंह ने भारत के अंतरिक्ष में बढ़ते कदम तथा चंद्रमा तक भारत की पहुंच संबंधी अपने विचारों से सभी प्रशिक्षुओं की जिज्ञासाओं को शांत किया। वरिष्ठ प्रवक्ता श्री दरवेश कुमार के द्वारा”अंतरिक्ष में हमारी पृथ्वी” के संबंध में विचारों को प्रस्तुत किया गया। संस्थान के प्रवक्ता श्री वीरेंद्र कुमार के द्वारा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस तथा चंद्रमा तक पहुंच के संबंध में प्रशिक्षुओं से चर्चा -परिचर्चा की गई तथा विभिन्न प्रश्न उत्तर किए गए। प्रवक्ता श्रीमती मंजू लता के द्वारा समस्त कार्यक्रम का आयोजन नोडल कार्यकारी के रूप में किया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!