ताज़ा खबर

वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय गया के द्वारा अपने कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

आज दिनांक 24.08.2024 को वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, गया के द्वारा अपने कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर), पुलिस उपाधीक्षक(मुख्यालय), नगर पुलिस उपाधीक्षक-2, एवं शहरी थाना क्षेत्र के सभी थानाध्यक्ष भौतिक रूप से उपस्थित हुए जबकि सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल निरीक्षक, थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। इस बैठक में महोदय के द्वारा अनुसंधानकर्ता एवं पर्यवेक्षी पदाधिकारी द्वारा नौसाद अंसारी बनाम बिहार सरकार में माननीय उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की गई तथा उन्होंने सुनिश्चित किया कि इन दिशा-निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन हो। इसके लिए महोदय के द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को विस्तृत जानकारी और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। तत्पश्चात वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय ने चेहलुम एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीजन हेड गया

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज

Back to top button
error: Content is protected !!