A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

लॉयन्स क्लब कुचामन सिटी द्वारा आयोजित क्वेस्ट सप्ताह में लियो क्लब द्वारा नाटक प्रतियोगिता का आयोजन

कुचामन सिटी, 29 अगस्त 2024: लियो क्लब कुचामन सिटी के तत्वावधान में आज लायंस क्वेस्ट सप्ताह के अंतर्गत न्यू बस स्टैंड के पास स्थित ग्रोइंग इंटरनेशनल स्कूल में एक नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने *सामाजिक मूल्यों, आत्मविश्वास की शक्ति, सामाजिक एवं भावनात्मक शिक्षा का महत्व* जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने-अपने नाटक प्रस्तुत किए। इन नाटकों के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज को जागरूक करने का सफल प्रयास किया और दर्शकों के बीच जागरूकता का संदेश प्रसारित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रांतपाल लायन श्याम सुंदर मंत्री ने लायंस और लियो क्लब की कार्य नीति के बारे में बताते हुए सेवा और कर्तव्यों के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया। उन्होंने लियो क्लब के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में सहायक होते हैं। विशिष्ट अतिथि लियो कॉर्डिनेटर लायन मनोहर पारीक और अध्यक्ष लायन मनोज अग्रवाल ने भी बच्चों को एक सुदृढ़ और सुसज्जित भविष्य निर्माण के बारे में अवगत कराया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर लायंस क्लब ने क्वेस्ट सप्ताह के इस प्रोग्राम को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए लियो क्लब के अध्यक्ष भरत स्वामी, लियो सचिव ऋषभ जैन, लियो कोषाध्यक्ष गौरांग सर्राफ और समस्त लियो क्लब कुचामन सिटी के सदस्यों की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यकम के अंत में लियो डिस्ट्रिक्ट (3233E2) कोषाध्यक्ष, और इंग्लिश जोन इंस्टीट्यूट के निदेशक, लियो ऋषभ सोनी ने क्वेस्ट सप्ताह में आने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी और बताया कि लियो क्लब आने वाले समय में सेवा और संस्कार के कार्यों के प्रति हमेशा तत्पर रहेगा। उन्होंने इस अवसर पर विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और उन्हें सामाजिक एवं नैतिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करते हैं। ऋषभ सोनी ने यह भी कहा कि हमारा उद्देश्य हमेशा समाज और विद्यार्थियों को न केवल शैक्षणिक बल्कि सामाजिक और नैतिक शिक्षा भी दी जाती है, ताकि वे समाज के एक जिम्मेदार नागरिक बन सकें।

goyalh115@gmail.com kuchaman rajasthan

Rajasthan news reporter(हर्षित अग्रवाल)
Back to top button
error: Content is protected !!