A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरलखीमपुर खीरी

मुख्य विकास अधिकारी को प्रथम अपील करने पर भी जिम्मेदारों की मनमानी के आगे आरटीआई बन गया। मजाक।

IMG 20240830 WA0048मुख्य विकास अधिकारी को प्रथम अपील करने पर भी जिम्मेदारों की मनमानी के आगे आरटीआई बन गया। मजाक जनसूचना अधिकारी आरटीआई का उड़ा रहे मखौल 60 दिन बाद भी नही मिली जानकारी निघासन-खीरी शासकीय कार्यालयों के क्रियाकलापों में पूरी पारदर्शिता बनी रहे। आरटीआई यानी जनसूचना अधिकार अधिनियम को लागू करने के पीछे यही मंसा रही है।,लेकिन ग्राम पंचायत लालपुर में इस मंसा पर पानी फिर रहा है। संतोष कुमार उर्फ आर.जे.संतोष कुमार का आरोप है। कि ग्राम पंचायत लालपुर में कुल सात बिंदुओं पर जानकारी मांगी थी। हालांकि 35 से 60 दिन बाद भी सूचनाओं का जवाब ना देकर आवेदकों को गुमराह किया जा रहा है। विकास क्षेत्र निघासन की ग्राम पंचायतों में जन सूचना का अधिकार 2005 के अन्तर्गत सूचनाएं मांगना तो आसान है। लेकिन सूचना आपको मिलेगी या नही ये सम्बन्धित अधिकारी ही निर्णय लेते है। उन्हें जन सूचना अधिकार के नियमानुसार निश्चित समय में सूचना प्राप्त कराना होता है। लेकिन सूचना सम्बन्धित अधिकारी इस अधिनियम के नियमों का मजाक बनाने में कोई कसर नही छोड़ते है। निघासन क्षेत्र की एक ग्राम पंचायत लालपुर के गांव लोनियन पुरवा के निवासी संतोष कुमार उर्फ आर.जे.संतोष कुमार ने बताया है। कि उन्होंने अपनी ही ग्राम पंचायत लालपुर में कुल 07 बिन्दुओं पर जन सूचना का अधिकार अधिनियम की धारा 2005 के अन्तर्गत करीब 60 दिन पूर्व सूचना रजिस्ट्री जरिये मांगी थी। लेकिन सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा कोई भी सूचना नही दी गयी है। हालांकि लालपुर पंचायत मात्र एक नजीर है। ऐसी दर्जनों मामले है। जिसमें जिम्मेदारों द्वारा आवेदक को सूचनाएं उपलब्ध नहीं कराई गई है। आवेदक ने बताया कि 35 से 60 दिन बीतने के बाद भी जिम्मेदारो द्वारा उपरोक्त सूचना न उपलब्ध कराना दुर्भाग्यपूर्ण होने के साथ ही निर्धारित नियमों की अनदेखी करना भी है। वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज चैनल से संवाददाता अनिल कुमार की खास रिपोर्ट

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!