
‘ गोद में हँस रही बिटिया , क्योंकि सुरक्षित हाथों में : योगी
अन्नप्राशन के दौरान योगी आदित्यनाथ की गोद में राधा बनी नन्हीं कृष्णा खूब एव हंसी- खिलखिलाई । योगी बोले- ‘ बेटी को मालूम है कि वह सुरक्षित हाथों में है । ‘ यह कहकर मुख्यमंत्री सीधा संदेश दिया कि प्रदेश में बेटियां सुरक्षित और यहां कानून का राज है । किसी की हिम्मत कि बेटियों को कुदृष्टि से देख सके।समारोह में सर्वप्रथम मुख्यमंत्री ने राधा बनी कृष्णा व कृष्ण बने रुद्र का अन्नप्राशन किया । राधा स्वरूपा बेटियां को खूब दुलारा प्यार दिया तो हर कोई भावुक हो उठा । मंच से संबोधन भी हुआ कि सुशासनलिए हमेशा सख्त रहने वाले योगी बच्चों से बहुत प्रेम करते हैं । जब उनसे मिलते ही तो उनका वात्सल्य भाव और ममतामयी रूप झलक पड़ता है । योगी को अन्नप्राशन कराते देख सभा में उपस्थित पुरुष ही नहीं , महिलाओं ने भी उत्साहित होकर उनकी जय – जयकार करनी शुरू कर दी । योगी ने संबोधन शुरू किया । केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां तो गिनाईं ही , कानून व्यवस्था को लेकर आश्वस्त किया । विशेष रूप से महिलाओं को बार – बार सुरक्षित माहौल दिए जाने की प्रतिबद्धता जताते दिखे । अन्नप्राशन के दौरान गोद में हंसने- खिलखिलाने वाली बच्ची के भावों को भी सुरक्षित कानून व्यवस्था से जोड़ा ।









