?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा खबरदेश
Trending

Raipur =मुख्यमंत्री साय 3 को प्रदेश अध्यक्ष देव के हाथों सदस्यता लेकर भाजपा के अभियान की शुरुआत करेंगे*

*मुख्यमंत्री साय 3 को प्रदेश अध्यक्ष देव के हाथों सदस्यता लेकर भाजपा के अभियान की शुरुआत करेंगे*Screenshot 2024 0418 160650 23

*प्रदेश महामंत्री व मोर्चा प्रभारी वर्मा ने बताया : शुभारंभ कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग मोर्चा को विशेष जिम्मेदारी दी गई है*

*पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लक्ष्मण प्रसाद एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय भी उपस्थित रहेंगे*

*रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं समस्त भाजपा मोर्चा प्रभारी भरतलाल वर्मा ने आगामी 3 सितंबर को प्रदेश में होने जा रहे सदस्यता अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम के परिप्रेक्ष्य में विस्तृत जानकारी दी है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री व मोर्चा प्रभारी श्री वर्मा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान का शुभारंभ देश में 2 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के हाथों सदस्यता ग्रहण कर करेंगे। इसके अगले दिन 3 सितंबर को राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज में स्थित दीनदयाल ऑडिटोरियम में भाजपा सदस्यता अभियान की शुरुआत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के हाथों प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सदस्यता ग्रहण करके करेंगे। श्री वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग मोर्चा को विशेष जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा सदस्यता अभियान का शुभारंभ पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लक्ष्मण प्रसाद एवं प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय की उपस्थिति में होगा। इस दौरान प्रदेश सरकार के सभी मंत्री, विधायक, सांसद उपस्थित रहेंगे। श्री वर्मा ने बताया कि भाजपा सदस्यता अभियान के शुभारंभ के पश्चात भाजपा के पिछड़ा वर्ग से निर्वाचित सभी जनप्रतिनिधियों, सांसदों व विधायकों का सम्मान भी किया जाएगा।

भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री वर्मा ने कहा कि पार्टी द्वारा ओबीसी मोर्चा को कार्यक्रम हेतु महती जिम्मेदारी दी गई है। सदस्यता अभियान के प्रचार-प्रसार हेतु ओबीसी मोर्चा लगातार कार्य कर रहा है। इसके लिए विशेष कार्ययोजना भी बनाई गई है। श्री वर्मा ने 3 सितंबर को भाजपा सदस्यता अभियान कार्यक्रम में अधिक-से-अधिक संख्या में लोगों से आने की अपील की है। इस दौरान प्रदेश पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
——————

Back to top button
error: Content is protected !!