
सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। मोती नगर पुलिस ने काकागंज में जुआ फाड़ पर दबिश देकर 11 जुआरियों को पकड़ा है। जुआ छत पर संचालित हो रहा था। जैसे ही पुलिस पहुंची दो जुआरी छत से कूद गए। कार्रवाई में पुलिस ने 46000 से अधिक नगद, 9 मोबाइल और ताश जब्त की। पुलिस ने मामले में जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मुखबिर की सूचना पर जुआ फड़ पर कार्रवाई करने के लिए पुलिस टीम काकागंज के लिए रवाना हुई। माता मडिया के पास मंदिर के सामने घर की छत पर 15 से 20 लोग जो खेल रहे हैं। पुलिस द्वारा घेराबंदी कर दबिश दी गई। पुलिस को आता देख भगदड़ मच गई। इस दौरान कुछ लोग बाजू में बनी खपरैल की छत पर कूद कर भागे। जिसमें दो जुआरी घायल होने के कारण पकड़े गए। उन्होंने पूछताछ में अपने नाम जमुना प्रसाद पिता मुन्नालाल रैकवार उम्र 50 साल निवासी पुरवयाउ टौरी, पंकज पिता वीरेंद्र जैन उम्र 51 साल बंडा निवासी बताया। इसके अलावा पुलिस ने भाग रहे अन्य जुआरियों को पकड़ा लिया। पूछताछ में जुआरियों ने बताया कि बृजेश कोरी स्वयं की छत पर जुआ खिला है पुलिस को देखकर वह भाग निकला। पुलिस ने मौके से 46300 नगद, 8 स्मार्टफोन,1 कीपैड मोबाइल और ताश के पत्ते जब्त किए। पुलिस द्वारा सभी जुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।