

कांठ (मुरादाबाद, यूपी)
नगर स्थित प्राचीन शिव मोहनी मंदिर से श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर अगले वर्ष निकलने वाली श्री रामडोल शोभायात्रा के लिए समिति का गठन किया गया है। जिसके चलते श्री रामडोल शोभायात्रा इस वर्ष की तरह अगले वर्ष भी भव्यता के साथ निकाली जाए।
रविवार को नगर के प्राचीन शिव मोहनी मंदिर पर श्री कृष्ण छठी का महोत्सव बनाने के बाद मंदिर परिसर में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व में बनी निर्धारित कमेटी ने अपने पदभारों में फेरबदल करते हुए एक नवनिर्वाचित कमेटी का गठन किया है। जिसमें मंदिर के महंत जी को संरक्षक, राकेश विश्नोई को अध्यक्ष, संजय नम्बरदार को उपाध्यक्ष, प्रदीप कुमार गुड्डू को कोषाध्यक्ष एवं देवेंद्र विश्नोई को मीडिया प्रभारी का पदभार सौंपते हुए कई जिम्मेदारी पदाधिकारियों को सौंपी गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि हम पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ तन मन धन से इस वर्ष की तरह अगले वर्ष भी श्री रामडोल शोभायात्रा भव्यता के साथ निकालने का पूरा प्रयास करेंगें।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष हिमांशु विश्नोई, राजेन्द्र विश्नोई, पिंटू विश्नोई, संजीव पाटिल, सचिन कुमार, राजीव कुमार, संजीव कुमार, एडवोकेट शुभम विश्नोई, प्रदीप कुमार, सुमन कुमार, अजयवीर सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट: पंकज कुमार, संवाददाता-कांठ


