
सागर वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। । कलेक्टर
।संदीप जी.आर. ने कलेक्टर परिसर कार्यालय का निरीक्षण किया था। जिसमें उन्होंने सफाई व्यवस्था को लेकर असंतोष व्यक्त किया था। इसी परिपेक्ष्य में आज सफाई एजेंसी के द्वारा कलेक्टर परिसर में अतिरिक्त स्वच्छता मित्रों को लगाकर सफाई कराई गई।कलेक्टर ने सफाई एजेंसी को नोटिस जारी कर कहा था कि कलेक्टर कार्यालय परिसर की सफाई ठीक से न होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सफाई एजेंसी के द्वारा आज सफाई के साथ-साथ परिसर मे बरसात के दौरान उग आई घांस की भी सफाई की गई। सिटी मजिस्ट्रेट श्रीमती जूही गर्ग ने बताया कि संपूर्ण परिसर में अब जगह-जगह फ्लेक्स भी लगाए जाएंगे जिसमें पान-तंबाकू थूकने वालों पर कार्रवाई की सूचना अंकित होगी एवं ऐसा करने वालों पर चालानी कार्रवाई भी लगातार जारी रहेगा।






