
सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी । नरयावली विधानसभा क्षेत्र की नगर पालिका परिषद मकरोनिया में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में
विधायक प्रदीप
लारिया ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी विकास कार्य नगर परिषद क्षेत्र में चल रहे हैं,उनमें तय किए गए समय एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए एवं आगे जो भी मकरोनिया नगर को विकसित करने के लिए काम हो सकते हैं,उनकी एक निश्चित रूप में रूपरेखा तैयार कर उन कार्यों को पूर्ण किया जाए,साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे यह भी हमें ज्ञात हो पात्र हितग्राही शासन की योजनाओं से वंचित न रहे।बैठक में मकरोनिया नगर पालिका अध्यक्ष,सीएमओ,पार्षद गण सहित अधिकारी गण-कर्मचारी गण उपस्थित रहे।


