
कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP.
पांच सितंबर को डाक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस को समूचे रीठी विकास खंड में शिक्षक दिवस के रूप में बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों सम्मान कर उन्हें गिफ्ट भी भेंट किए।
वहीं कुछ विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों से केक कटवाकर शिक्षक दिवस मनाया। रीठी विकास खंड मुख्यालय के वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य भारत सिंह द्वारा सर्वप्रथम सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के तिल चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कक्षा बारहवीं की छात्रा साक्षी राय ने डाक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला।
इस दौरान शिक्षक नंद कुमार अग्रवाल, शिव सिंह, जितेन्द्र सिंह चौहान, सुजान सिंह, संतोष पटेल, सनद शुक्ला, कमलेश रजक, दिनेश, मधु, सुनीता, संध्या, नीतू पाल, सरिता, जया, स्वेच्छा जैन सहित अन्य जन उपस्थित थे। इसी तरह मुख्यालय के शासकीय कन्या हाई स्कूल में भी शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। यहां विद्यालय की छात्राओं ने शिक्षकों से केक कटवाकर शिक्षक दिवस मनाया। प्राचार्य प्रभु नारायण दुबे ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला और कहा कि डाक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन महान शिक्षाविद, दार्शनिक, लेखक व विचारक थे। इस दौरान शिक्षक अशोक विश्वकर्मा, प्रमोद शिवने, नारायण तिवारी, देवेन्द्र लोधी, नंदश्री जैन, रश्मि सहित छात्राओं की उपस्थिति रही।
इसी तरह रीठी विकास खंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नैगवां में भी उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। आयोजन की शुरुआत डॉ राधाकृष्णन के तैलचित्र पर प्रभारी प्राचार्य विपिन तिवारी द्वारा माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया तत्पश्चात शिक्षक दिवस की शुरुआत कैसे हुई इस पर भी छात्र-छात्राओं को विस्तार से बताया गया वहीं शिक्षक दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं ने अपने गुरुजनों का माल्यार्पण व तिलक वंदन से स्वागत किया और उपहार स्वरूप गिफ्ट देकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के जयप्रकाश पटेल, अनिल यादव, शिवाकांत मिश्रा, रामकेत शास्त्री, धर्मेंद्र सिंह, पवन दुबे, प्रीति, आरती पटेल उपस्थित थे। इसी कड़ी में शासकीय प्राथमिक शाला मुहांस में भी शिक्षक दिवस और डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती शिक्षक राजेश कंदेले की उपस्थिति में बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। जिसमें सर्वप्रथम डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के चित्र पर संस्था प्रभारी एवं एसएमसी अध्यक्ष रविशंकर नामदेव व विद्यालय कैबिनेट में चुने गए प्रधानमंत्री कक्षा आठवीं के छात्र सत्यम लोधी द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। इसके पश्चात बच्चों द्वारा डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जीवन का संक्षिप्त वर्णन सुनाया गया। छात्र-छात्राओं ने विद्यालय में पदस्थ शिक्षकों का फूल माला पहनाकर व गिफ्ट देकर सम्मानित किया और शिक्षक दिवस मनाया।







