
महाराष्ट्र की राज्य सरकार ने 29आईपीएस अधिकारियो का तबादला कर दिया है।मुंबई के डिप्टी पुलिस कमीश्नर तेजस्वी सतपुते को डीसीपी पुणे सिटी, जोन 09 राजतिलक रोशन को राज्य डीजीपी कार्यालय मे सहायक महानिरिक्षक(कानून व्यवस्था), डीसीपी पुणे सिटी संदीप सिंह गिल को पुणे एसपी ग्रामीण, पुणे एसपी ग्रामीण पंकज देसमुख को डीसीएम मुंबई, नागपुर डीसीपी निमित गोयल को डीसीपी मुंबई और सोलापुर एसआरपीएफ कमांडर विजय चव्हाण को प्रिंसिपल, पुलिस ट्रेनिंग सेंटर, सोलापुर के पद पर नियुक्त किया गया। भंडारा एसपी लोहित मतानो को नागपुर डीएसपी बनाया गया, ठाणे के डीएसपी सुधाकर पथराबे को डीसीपी मुंबई, सुधांत सिंह को कमांडेंट, अभयसिंह देशमुख को अधिक्षक शस्त्र पर्यवेक्षण पुणे, गोकुल राज जी कमांडेंट एसआरपीएफ नवी मुंबई, आशीष कांबले अतिरिक्त एसपी नंदरवार , महक स्वामी डीसीपी नागपुर सिटी, पंकज अतुलकर एसआरपीएफ , सोलापुर, के कमांडेंट, सिंगा रेडडी हर्षिकेश रेडडी को गड़चिरोली जिले के अहेरी अतिरिक्त एसपी और रोहिदास पवार को पुणे अतिरिक्त एसपी रेलवे बनाया गया है। दीपक अग्रवाल को एस•डी•पी•ओ नागपुर ग्रामीण, दुगल प्रकाश चंद्र को एसडीपीओ अक्लकुआ नंदुरवार, हर्षवर्धन बी•जे•को एडीपीओ पुसाद यवतमाल , नवदीप अग्रवाल को एसडीपीओ वाशिम सब-डिवीजन, शुभम कुमार को एसडीपीओ अचलपुर अमरावती , विमला एम को एसडीपीओ उमरेड नागपुर के रूप मे नियुक्त किया गया है।








