A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरसिद्धार्थनगर 

डुमरियागंज में राजकीय इण्टर कॉलेज निर्माण कार्य का निरीक्षण

 

डुमरियागंज। दिनांक 07.9.2024 को मुख्य विकास अधिकारी श्री जयेंद्र कुमार द्वारा प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के अंतर्गत विकास खण्ड डुमरियागंज में राजकीय इण्टर कॉलेज निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया l निर्माण कार्य यू.पी.सी.एल.डी.एफ, यूनिट गोरखपुर द्वारा कराया जा रहा है l प्रकल्लन के अनुसार परियोजना में बाउण्ड्रीवाल एवं विद्यालय का निर्माण भूतल एवं प्रथम तल पर होना प्रस्तावित है। बाउण्ड्रीवाल का प्लास्टर सहित 90 प्रतिशत पूर्ण तथा विद्यालय के भवन का कार्य एल0 आकार के भूतल एवं प्रथम तल का कार्य पूर्ण है। निरीक्षण के समय टाइल्स एवं अन्य फिनिशिंग कार्य कराया जा रहा था l अवर अभियंता द्वारा बताया गया कि उक्त निर्माण कार्य पूर्ण होने के उपरान्त पुरानी भवन को तोड़ने के उपरान्त अन्य भवन का निर्माण कार्य कराया जायेगा।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!