
डा0 राजागणपति आर0 द्वारा तहसील बांसी का निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 द्वारा सर्वप्रथम उपजिलाधिकारी केार्ट को देखा गया। उपजिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी न्यायिक, तहसीलदार, नायब तहसीलदार के कोर्ट केस पत्रावली में 05 वर्ष व 03 वर्ष से अधिक समय से लम्बित प्रकरणो पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए शीघ्र निस्तारण कराये जाने हेतु निर्देश दिया। कोर्ट केस में सबसे अधिक लम्बित प्रकरण तहसीलदार बांसी का पाया गया जिस पर जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए तहसीलदार बांसी देवेन्द्र मणि त्रिपाठी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया। धारा-67 का मौके पर जाकर निस्तारण कराये तथा कब्जा भी दिलाये। पारिवारिक सदस्यता प्रमाण-पत्र, पट्टा, आर.सी.वसूली, ई.डब्ल्यू.एस. प्रमाण-पत्र आदि पत्रावली का गहनता से जांच किया गया। आई0जी0आर0एस0 निस्तारण आख्या को जिलाधिकारी द्वारा देखा गया। इसके पश्चात अभिलेखागार, भूलेख, संग्रह अभिलेखागार, नजारत, खतौनी कक्ष, आपूर्ति कार्यालय, डाक डिसपैच रजिस्टर, आर0के0पटल, आदि विभिन्न पटलो का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा तहसील परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था ठीक कराने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त उपजिलाधिकारी बांसी प्रदीप कुमार यादव, उपजिलाधिकारी न्यायिक, तहसीलदार बांसी, नायब तहसीलदार बांसी व अन्य संबधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
अमरेन्द्र सिंह लोधी