A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकोरबाछत्तीसगढ़ताज़ा खबर

जमीन विवाद में भाई ने भाई की ली जान

बड़ा भाई हत्या कर मौके से फरार ।

कोरबा से संजीव तिवारी की रिपोर्ट
कोरबा । कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र में फिर से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आया , जिसमें बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई को टांगी से वार कर मौत के घाट उतार दिया। मिली जानकारी के अनुसार घटना पसान थाना के पिपरिया ग्राम पंचायत की बताई जा रही है , गांव में निवासरत दो भाइयों में जमीन विवाद काफी लंबे से चल रहा था , जिसमें कल यानी बुधवार शाम 6 से 7 बजे के बीच विवाद इतना बढ़ गया इस दौरान बड़े भाई धन सिंह गोड़ उम्र 61 वर्ष ने अपने छोटे भाई राय सिंह गोड़ उम्र 59 वर्ष को आक्रोश में आकर टांगी से हमला कर गंभीर चोट लगने से राय सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना के बाद धन सिंह वहां से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मामले में हत्या का केस दर्ज कर पुलिस आरोपी बड़े भाई की तलाश में जुट गई हैं।husband reached the police station by cutting his wifes neck with an ax on suspicion of character 730X365

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!