A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

ऑल इंडिया स्टूडेंस एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल ने किया अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण छात्रावास का निरीक्षण

आइसा का प्रतिनिधिमंडल ने किया अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण छात्रावास का निरीक्षण

IMG 20240912 WA0066

आरा/भोजपुर

छात्र संगठन आइसा (ऑल इंडिया स्टूडेंस एसोसिएशन) का एक प्रतिनिधि मंडल के द्वारा जीरो माइल स्थित अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण छात्रावास का निरीक्षण किया गया।आइसा भोजपुर जिला अध्यक्ष सुशील यादव ने बताया कि निरीक्षण के क्रम मे पाया कि वहां पर रह रहे छात्रों को सुविधा के नाम पर कुछ भी नहीं हैं। छात्रावास के पूरे कैंपस में लगभग 2 महीने से पूरा जल लगा हुआ हैं, उसमे जाने के लिए रास्ता तक नहीं हैं। मजबूरन छात्र पानी मे प्रवेश कर छात्रावास में जाते हैं या छात्रावास से बाहर किसी भी काम के लिए निकलते हैं। कैंपस में प्रकाश का भी घोर अभाव हैं, एक भी लाइट नहीं लगा हुआ है।प्रत्येक दिन छात्रावास में विषैले सांप और बिच्छु निकलते हैं। अगर किसी छात्र को कांट ले तो इसके जिम्मेवार कौन होगा। छात्रों के माध्यम से ही पाता चला की उसमें एक पुस्तकालय भी हैं लेकिन अफसोस की बात की उसमें ना ही लाइट, ना ही पंखा और ना ही छात्रों के पढ़ने के लिए एक भी किसी भी प्रकार का किताब हैं।
छात्र संगठन आइसा का प्रतिनिधि मंडल इन सभी असुविधाओं को गंभीरता से लेते हुए गुरूवार को भोजपुर जिला कल्याण पदाधिकारी से मिल कर ज्ञापन सौंपा और उनको एक निश्चित समय सीमा दिया। अगर समय सीमा के अंदर सभी मुद्दों को हल नहीं किया गया तो आइसा एक बड़े आंदोलन की दिशा में आगे बढेगी।सौंपे गए ज्ञापन मे जेनरेटर को संचालित करने के लिए पर्याप्त ईंधन की व्यवस्था कराने, छात्रावास में स्थाई पानी निकासी की व्यस्था करने, छात्रावास में रोड़ का निर्माण कराने, कैंपस के अंदर लाईट की व्यस्था कराने, कैंपस में सीसीटीवी कैमरा की व्यवस्था कराने, लाइब्रेरी में पढ़ाई के लिए समुचित व्यवस्था जैसे – सिलेबस की किताब, महापुरुषों पर आधारित किताब, पंखा और लाईट की व्यवस्था करने, कैंपस में वाईफाई की छमता में बढ़ोतरी, सभी रूम और शौचालय की मरम्मत, 4 माह का बकाया राशन अतिशीघ्र छात्रावासियों को प्रबंध कराने जैसे कई मांगे शामिल हैं।
प्रतिनिधि मंडल में आइसा भोजपुर जिला अध्यक्ष सुशील यादव, जिला सहसचिव रौशन कुशवाहा, जयशंकर प्रसाद, सुधीर कुमार,जैन कॉलेज अध्यक्ष चंदन दास, sb कॉलेज अध्यक्ष साहिल अरोड़ा, अंकित राज, सत्य प्रकाश, मृत्युंजय कुमार, राहुल कुमार , नवीन कुमार सामिल थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!