A2Z सभी खबर सभी जिले की

टेंपो चालक की लापरवाही से नदी के तेज बहाव में टेंपो सहित बहा पूरा परिवार ,ग्रामीणों की मदद से सभी को निकाला सुरक्षित घटना कुकडेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम बतिसडा की

bf6a17d67a01148084eda3650388e833

मनासा -कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव बतिसडा और बतिसडी के बीच बीती गुरुवार को देर रात पौने 8 बजे करीब इडर नदी के तेज बहाव में अचानक एक टाटा (छोटा हाथी)टेंपो बह गया। जिसमे एक ही परिवार के करीब 5 सदस्य बैठे थे जो ग्राम तलाऊ में स्थित ठाकुर देवजी नाग देवता मंदिर पर दर्शन कर मनासा वापस लोट रहे थे उसी दौरान ये हादसा हुआ।तेज बहाव में बहे एक ही परिवार के सभी सदस्यों को समय रहते ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित नदी के बहाव से निकाल लिया गया।घटना में अरुण पिता कंवरलाल रावत निवासी मनासा (टेम्लो चालक)पिंकू बाई पति शिवलाल रावत निवासी रामपूरा नाका मनासा उम्र 25 वर्ष,कमलाबाई पति कंवरलाल रावत निवासी रामपुरा नाका मनासा उम्र 50 वर्ष ,दिव्या पिता शिवलाल रावत निवासी मनासा उम्र 3 वर्ष ,कैलाश पिता पन्नालाल उम्र 30 वर्ष निवासी निवासी अरनोद वर्तमान पता मनासा को समय रहते बचा लिया गया नहीं तो सभी परिवार के सदस्यों की जान जा सकती थी।वही देर रात कुकडेश्वर थाना प्रभारी राधेश्याम दांगी और पुलिस जवान मौके पर पहुंचे और नदी में बहे टेंपो को भी ट्रैक्टर की मदद से बाहर निकाला । लगातार सतर्कता बरतने को लेकर अलर्ट किया जा रहा बावजूद लोग जान जोखिम में डालकर नदी नाले पार कर रहे
Back to top button
error: Content is protected !!