A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीताज़ा खबरमध्यप्रदेश

एटीएम की सुविधा का लोगों को नहीं मिल रहा लाभ, आए दिन रहता है बंद, मवेशियों ने डाला डेरा

कटनी रीठी ll GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP.

IMG 20240912 WA0000

शासन ने उपभोक्ताओं की सुविधाओं के लिए एटीएम की शुरुआत की थी। बदलते परिवेश के साथ हर वर्ग के भी पैसे के लेन-देन के लिए एटीएम का ही उपयोग करने लगा है। लेकिन खास बात तो यह है कि कटनी जिले के रीठी तहसील मुख्यालय में लगे एटीएम विभाग की मनमानी के शिकार होकर रह गए हैं। रीठी के मुख्य बाजार में लगा एटीएम बीते कई दिनों से बंद पड़ा है। उक्त एटीएम में बेसहारा मवेशियों ने डेरा डाल लिया है। उपभोक्ताओं ने बताया कि रीठी में लगा एसबीआई का एटीएम लोगों को सुविधाओं की जगह परेशानी दे रहा है। यहां आए दिन पैसा खत्म रहता है और कभी सर्वर की समस्या भी बनी रहती है। रीठी में लगे एटीएम बैंक प्रबंधक की लापरवाही के शिकार होकर रह गये हैं। देखरेख के अभाव में एटीएम के अंदर बेसहारा मवेशी प्रवेश कर गंदगी फैला रहे हैं।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!