A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरहरियाणा

पुलिस अधीक्षक डबवाली ने सभी चौंकी व थाना प्रभारियों को विधानसभा चुनाव में सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

IMG 20240913 WA0026

पुलिस अधीक्षक डबवाली ने सभी चौंकी व थाना प्रभारियों को विधानसभा चुनाव में सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

रिपोर्टर इंद्रजीत

डबवाली 13 सितम्बर । पुलिस अधीक्षक डबवाली ने सभी चौंकी व थाना प्रभारियों को चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए कि सभी पुलिस अधिकारी व कर्मचारी आदर्श चुनाव संहिता का पालन करें तथा आगामी 05 अक्तुबर को होने वाले विधासभा चुनाव को पूरी तरह से निष्पक्ष व स्वतंत्र रूप से संपन्न करवाने के लिए तैयारियों में जुट जाएं तथा चुनाव से संबंधित सभी कार्य शीघ्र पूरा करें। चुनाव आयोग के निर्देशों की दृढता से पालना करें तथा मांगें गए जबाव को निर्धारित समय अवधि में संबंधित अधिकारियों को भेजना सुनिश्चित करें। उन्होंने चुनाव के दौरान डबवाली पुलिस की और से किए जाने वाले सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने तथा सभी कार्य शीघ्र पूरा करने को कहा । पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों से चुनाव के दौरान किए जाने वाले सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी ली और समीक्षा उपरांत जरुरी दिशा निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस अधिकारियों तथा थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि गैरकानूनी धंधा करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में तेजी लाते हुए उनकी धर पकड़ की जाए

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!