
कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP.
रीठी नगर सहित ग्रामीण अंचलों में दस दिवसीय गणेशोत्सव पर्व बड़े ही हर्षोल्लास व भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है। पंडालों के साथ घर-घर में बप्पा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है। गणेशोत्सव पर्व को लेकर समूचे नगर में भक्ति की बयार बह रही है। नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में भी जगह-जगह विघ्नहर्ता भगवान श्रीगणेश की आकर्षक झांकियां सजाई गई हैं, जहां दिनभर प्रथम पूज्य की विधि विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है। देखा गया कि गणेशोत्सव पर नगर के रेल स्टेशन मोड़ पर स्थित बजरंगबली के मंदिर, सिंघैया मोहल्ला, हनुमानताल, पटेल मोहल्ला सहित अन्य स्थानों पर विराजित भगवान गणेश की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
गणेशोत्सव समितियों द्वारा जगह-जगह गणेश पंडाल को आकर्षक विद्युत साज-सज्जा कर सजाया गया है साथ ही सभी जगह सांय कालीन बेला में प्रतिदिन धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। संध्या कालीन को श्रीगणेश जी की आरती के दौरान पूरा नगर धर्ममय नजर आ रहा है। तो वहीं क्षेत्र की विभिन्न संकीर्तन मंडलियों द्वारा किए जा रहे मंगलमूर्ति के भजन-कीर्तनों से समूचा नगर भक्तिमय हो उठा है। छोटे-छोटे बच्चों में गणेशोत्सव पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जहां देखो हर तरफ प्रथम पूज्य, देवों के देव भगवान के गजानन के जयघोष सुनाई दे रहे हैं। तो वहीं पंडालों में विराजमान मंगलमूर्ति की एक झलक पाने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है।
रीठी में पत्रकार ऋषभ पाल के निवास में विराजमान विघ्नहर्ता
पटेल मोहल्ला रीठी में विराजे गजानन
स्टेशन मोड़ रीठी में हनुमान मंदिर के समीप स्थापित गणपति





