A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक ने भाजपा सदस्यता अभियान बैठक को संबोधित किया

भाजपा सदस्यता अभियान बैठक में केंद्रीय मंत्री सहित वरिष्ठ भाजपा नेता शामिल हुए

केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक ने भाजपा सदस्यता अभियान बैठक को संबोधित किया
भाजपा सदस्यता अभियान बैठक में केंद्रीय मंत्री सहित वरिष्ठ भाजपा नेता शामिल हुए
संगठन महापर्व में इतिहास बनाने के लिए ऊर्जा के साथ जुट जाए कार्यकर्ता
*रमेश अग्रवाल,पन्ना*
भाजपा जिला कार्यालय में शुक्रवार को संगठन पर्व सदस्यता अभियान वर्ष 2024 के अंतर्गत भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक को केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक ने संबोधित किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री सहित वर्तमान विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह,भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बबलू पाठक, नगर पालिका अध्यक्ष मीना पांडे,जिला पंचायत उपाध्यक्ष संतोष यादव , प्रदेश सह मीडिया प्रभारी आशीष तिवारी,जिला महामंत्री एवं सदस्यता प्रभारी दीपेंद्र सिंह बुंदेला उपस्थित थे। सर्वप्रथम अतिथियों ने भारत माता एवं पितृ पुरुष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर बैठक को आरंभ किया। वीरेंद्र खटीक ने सदस्यता अभियान बैठक स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि में कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत से अभिभूत हूं। आज पन्ना जिले के कार्यकर्ताओ को प्रणाम करता हूँ । ये उत्साह हमे संगठन पर्व के लिए भी दिखाना है। सदस्यता अभियान में सक्रिय रूप से लग कर सदस्यता में जिले को प्रदेश में नंबर वन बनाना है। आज हमारे लिए सौभाग्य की बात है की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है । हम वर्षो से कहते थे रामलला हम आएंगे मंदिर वही बनाएंगे। आज भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार आते ही भगवान राम लला का अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण हो गया है। धारा 370 हटाने का काम भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने किया है। स्वागत भाषण भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र मिश्रा ने दिया। संचालन जिला मंत्री कमल लालवानी ने किया।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दुर्गेश शिवहरे ने बताया कि खटीक संगठन पर्व सदस्यता अभियान अंतर्गत भाजपा कार्यालय में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा कार्यक्रम में पन्ना पधारे थे। समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए खटीक ने कहा कि ज़िला अध्यक्ष ने प्रत्येक बूथ में 270 का सदस्य बनने के लक्ष्य दिया है लेकिन आपके उत्साह को देखकर हम यह लक्ष्य प्रत्येक बूथ में 300 का कर रहे हैं उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता इतना मजबूत और उर्जा से भरा हुआ है की अपने हर लक्ष्य को पूरा करता है। उन्होंने कहा कि पिछले अभियान में देश में 10 करोड़ सदस्य बनाने थे लेकिन हमारे कार्यकर्ताओं ने 18 करोड़ सदस्य बनाए हमें भी पूरी ऊर्जा के साथ संगठन महापर्व में कार्य करना है और पन्ना का नाम इतिहास में दर्ज करना है।IMG 20240913 WA0021 1

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!