
मोंठ। शुक्रवार शाम एक 12 बर्षीय लड़के को उसके पिता की चाय की गुमटी पर बिजली का करंट लग गया। परिजनों ने सीएचसी में उसका प्राथमिक उपचार कराया। वहां से उसे उपचार के लिए झांसी ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। नगर के कटरा बाजार मोहल्ला में मृतक बच्चे के पिता की दुकान है, जहां वह प्रतिदिन की भांति कोचिंग के बाद दुकान पर आया था। दुकान में लगे कूलर से उसे बिजली का करंट लग गया और उसकी मौत हो गई।
बताया गया है कि मोंठ कस्बा के मोहल्ला महावीरनपुरा निवासी विनय गुप्ता के दो बेटे हैं। बड़े पुत्र मयंक की उम्र 12 बर्ष तथा छोटे देवांश की उम्र दो बर्ष है। मयंक नगर के सेंट जॉन पॉल विद्यालय में कक्षा सातवीं में पढ़ता था। प्रतिदिन की भांति 12 बर्षीय मयंक स्कूल गया और अवकाश के बाद घर पहुंचा। जहां से वह मातनपुरा मोहल्ला में ट्यूशन पढ़ने गया। वहां से वह करीब 5:00 बजे लौटकर रोज की तरह कटरा बाजार स्थित अपने पिता की चाय की गुमटी पर पहुंचा। वह गुमटी पर बैठा ही था कि अचानक उसे गुमटी पर लगे कूलर से बिजली का करंट लग गया। जिसे देखकर उसके पिता के हाथ पैर फूल गए। मयंक के पिता विनय गुप्ता ने तत्काल उसे नजदीकी प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जब वहां आराम नहीं मिला तो दूसरे प्राइवेट डॉक्टर के पास ले गए। इतने में मयंक के अन्य परिजन एकत्रित हो गए। उन्होंने उसे सीएचसी मोंठ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया। कुछ देर बाद परिजन उसे सीएचसी से झांसी में उपचार के लिए ले गए। जहां 12 बर्ष के मयंक की मौत हो गई। जिससे परिजनों में चीख पुकार मच गई और मातम पसर गया।
बताया कि मयंक पढ़ने में तेज और मां-बाप के संस्कार स्वरूप धार्मिक आस्था रखता था। उसके मोहल्ले में गणपति प्रतिमा विराजमान है, वह रोज वहां पूजा करने जाता था। कोचिंग से लौटकर पिता की चाय की गुमटी पर पूजा करने हेतु पैसे लेने गया था। पिता से रुपए लेकर वह पूजा का सामान खरीदकर पूजा करता था। बता दें कि मयंक के पिता विनय गुप्ता, ताऊ बड़े गुप्ता, विजय गुप्ता तथा संजय गुप्ता चारों भाई नगर में चाय की गुमटियां चलाते हैं। जिससे उनके परिवारों का भरण-पोषण होता है।
[yop_poll id="10"]







