A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

उच्च शिक्षा मंत्री ने समस्याएं सुनी, निस्तारण के निर्देश दिए  हरदोई। उत्तर प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री

हरदोई। उत्तर प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्रीIMG 20240914 WA0017 1 और शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र की विधायक रजनी तिवारी ने शनिवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डाक बंगला पहुंचकर क्षेत्र वासियों की समस्याएं सुनी और उनका निराकरण करने के लिए मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी प्रत्येक शनिवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में पहुंचकर जनता से रूबरू होती हैं और उनकी समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण करने का हर संभव प्रयास करती है। अपने इसी कार्यक्रम के अंतर्गत उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डाक बंगले पहुंची। यहां पर वह पहले अपने कार्यकर्ताओं से रूबरू हुई और उनकी कुशल क्षेम पूंछने के बाद मौके पर मौजूद बड़ी संख्या में क्षेत्र वासियों की शिकायतें सुनी और उनके निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर एसडीएम सुश्री दीक्षा जोशी, क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह, भाजपा के नगर अध्यक्ष अनिल पांडे पिंटू, रामदास गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!