A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर
Trending

आन लाइन जुआ हारने पर छात्र ने पैसा चुकाने के लिए रचा किडनेपिंग का षडयंत्र पुलिस ने किया पूरे प्रकरण का खुलासा और छात्र को किया गिरफ्तार

शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट

आन लाइन जुआ हारने पर छात्र ने पैसा चुकाने के लिए रचा किडनेपिंग का षडयंत्र पुलिस ने किया पूरे प्रकरण का खुलासा और छात्र को किया गिरफ्तारIMG 20240831 214959 2

अलीगढ़ । थाना अकराबाद क्षेत्र में आन लाइन जुआ हारने पर पालिटेक्निक के छात्र अंकित कुमार ने खुद को ही किडनैप करके फिरौती मांगने का षड्यंत्र रच डाला । आपको बता दें कि इस युवक ने अलीगढ़ में एक दोस्त की मदद से हाथ पैर बाँध कर खुद के मोबाइल से वीडियो बना कर रिश्तेदारों को भी सेंड कर दिया । खास है कि युवक ने खुद किडनैपर्स बनकर मोबाइल पर ही एक लाख रुपए की फिरौती मांगी । वहीं इस छात्र के किडनेपिंग की सूचना पर पूरे इलाके के साथ साथ पुलिस विभाग में भी हडकंप मच गया और परिजनों की शिकायत के बाद मौके पर एसएसपी , एसपी देहात और सीओ सर्विलांस और एसओजी टीम साथ मौके पर पहुँच गए । इधर इलाका पुलिस व आलाधिकारी मामले की जांच पड़ताल करते हुए इस छात्र की तलाश में जुट गए और महज 12 घंटे में पुलिस ने किडनेपिंग का खुलासा करते हु षड्यंत्र रचने बाले छात्र को हिरासत में लिया साथ ही पुलिस के उच्चाधिकारियों ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि आन लाइन जुआ हारने पर छात्र ने पैसे की भरपाई के लिए किडनेपिंग का षडयंत्र रचा था । सूत्रों की मानें तो ये छात्र अलीगढ़ में थाना अकराबाद क्षेत्र के गाँव केलनपुर का है ।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!