?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकोरबाछत्तीसगढ़ताज़ा खबर

शौचालय में लाश मिलने से इलाके में मचा हड़कंप…

कोरबा हरदीबाजार थाना क्षेत्र में शौचालय में लाश मिलने से सनसनी, पुलिस कर रही जांच

छत्तीसगढ़/कोरबा ब्यूरो:- कोरबा: जिले के हरदीबाजार थाना क्षेत्र में शौचालय में एक व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

555 1

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना ग्राम चोढ़ा आनंद नगर की है। यहां एक व्यक्ति की लाश मिलने की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान प्रीतम कुमार मरकाम के रूप में हुई है, जो चोढ़ा के आश्रित मोहल्ला बरहामुड़ा का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि देर शाम को पुन्नी राम कुंदरु जब अपने घर के बाड़ी की तरफ गए, तो उन्होंने शौचालय में एक व्यक्ति की लाश देखी।

घटना की जानकारी मिलते ही लोग मौके पर एकत्र हो गए। इसके बाद पुलिस को तुरंत इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मौत कब और किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है, और लोग इस रहस्यमय मौत की सच्चाई जानने के लिए चिंतित हैं। पुलिस जल्द ही इस मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है।

Back to top button
error: Content is protected !!