A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेझारखंडताज़ा खबर

जगह जगह हुआ पूजा का आयोजन

बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में धूमधाम के साथ मनाया गया विश्‍वकर्मा पूजा, जगह-जगह हुआ पूजा का आयोजन
सृजन का प्रतीक भगवान विश्वकर्मा: सूरज महतो
कतरास (बाघमारा): सृष्टि के महान शिल्पकार, निर्माण कार्यों के देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती मंगलवार 17 सितंबर को धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर कल-कारखाने व विभिन्न प्रकार के वाहनों को सजाया गया और पूरे विधि-विधान के साथ भगवान की पूजा-अर्चना की गई। विधानसभा क्षेत्र के भटमुरना बस्ती, निचितपुर-1 के अलकडीहा बस्ती में भी उत्साहपूर्वक पूजा का आयोजन किया गया। इन आयोजनों में बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रत्याशी सूरज महतो बतौर अतिथि शामिल हुए।श्री महतो ने भगवान विश्‍वाकर्मा की अराधना की तथा सभी को शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी। इससे पूर्व आयोजकों ने श्री महतो को पुष्‍पगुच्‍छ भेंटकर स्वागत किया। मौके पर उन्होंने भगवान विश्‍वकर्मा के विशेषताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा पूजा का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व बहुत बड़ा है। यह पर्व विशेष रूप से उन लोगों द्वारा मनाया जाता है जो किसी प्रकार की निर्माण, शिल्प या तकनीकी कार्यों से जुड़े होते हैं। मशीनों और यंत्रों का पूजा इस पर्व का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है, क्योंकि भगवान विश्वकर्मा को यंत्रों और उपकरणों के देवता माना जाता है। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को सृजन का प्रतीक माना जाता है, और वह वास्तुकला, यंत्र, और उपकरणों के निर्माता माने जाते हैं।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!