उत्तर प्रदेशA2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरसिद्धार्थनगर 

बीडीओ पर दुर्व्यवहार का आरोप… वीडीओ ने किया कार्य बहिष्कार

लोटन। ब्लॉक क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारियों ने बुधवार को बीडीओ के उत्पीड़न से आजिज आकर कार्य करने का बहिष्कार कर दिया है।उन्होंने आरोप लगाया कि आए दिन बीडीओ की कार्यप्रणाली से कर्मचारियों व जनता से नोक झोंक होती रहती है।

उत्पीड़न का मामला तब उजागर हुआ, जब विनोद कुमार चौधरी ग्राम विकास अधिकारी ने बीडीओ को अपना नौकरी से लिखित इस्तीफा देने जा रहे थे। इतने में सभी ग्राम विकास व ग्राम पंचायत के अधिकारियों ने यह तय कर लिया कि हम सभी लोग एक साथ स्थीफा देंगे या कार्य का बहिष्कार करेंगे। ब्लॉक के सभी ग्राम पंचायत अधिकारियों ने लिखित रूप से बीडीओ को कार्य बहिष्कार का एक ज्ञापन देते हुए आरोप लगाया है कि प्रतिदिन हम लोगों की मीटिंग लेते हैं, जिससे क्षेत्र का काम नहीं हो पाता है और काम न पूरा होने पर वेतन रोकने का पत्र पकड़ाया जाता है। बीडीओ द्वारा बराबर अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है। जबतक अपने कार्यशैली में बदलाव नहीं लाएंगे तब तक हम लोग कार्य का बहिष्कार करेंगे। इस दौरान रविन्द्र कुमार जाटव, प्रियंका गोस्वामी, सुशीला पटेल, विनोद चौधरी, दिलीप पटेल, ईश्वर देव, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!