उत्तर प्रदेशA2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरसिद्धार्थनगर 

पिकअप की टक्कर से छात्र की मौत

मोहाना थाना क्षेत्र के खखरा गांव निवासी रौनक(10) पुत्र दीपक प्रतिदिन की तरह सिद्धार्थनगर में एक निजी स्कूल में पढ़ने गया था।शाम को अपने स्कूल बस से सिकरी चौराहे पर उतर रहा था कि एक तेज रफ्तार पिकअप ने रौनक को टक्कर मार दी। इसमें वह घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर गोरखपुर जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मोहाना पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी ने कहा कि वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

Back to top button
error: Content is protected !!