A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

दिवंगत शिक्षक के परिजनो से मिला शिक्षक संघ का शिष्टमंडल संवेदना व्यक्त कर मदद की दिया आश्वासन

दिवंगत शिक्षक के परिजनो से मिला शिक्षक संघ का शिष्टमंडल संवेदना व्यक्त कर मदद की दिया आश्वासन

IMG 20240920 WA0017 1

गडहनी। जिले के गड़हनी प्रखण्ड अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय रतनपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक मंतोष कुमार की बुधवार को हृदय गति रुकने के कारण असामयिक मृत्यु हो गई थी।घटना की सूचना मिलते ही बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह मंटु के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल उनके गांव गड़हनी पहुंचकर परिवार के लोगों से मुलाकात की। संघ के जिलाध्यक्ष मंटु ने बताया कि मृत शिक्षक मंतोष काफी मिलनसार और खुशमिजाज किस्म के व्यक्ति थे।वे शिक्षण कार्य के अलावे सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर भाग लेते थे। उनके निधन से जिले के सभी शिक्षक समाज आहत हैं। मंटु ने उनके पिता जी‌, उनके दोनों भाई भानु जी और प्रकाश जी एवं उनके सुपुत्र से मिलकर ढांढस बंधाया। जिलाध्यक्ष मंटु ने उनके पिता जी‌ को‌ आश्वस्त किया कि इस दुख की घड़ी में पुरा शिक्षक समाज आपके साथ खड़ा है। जिलाध्यक्ष मंटु ने जिला शिक्षा पदाधिकारी अहसन एवं‌ स्थानीय प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार से दुरभाष पर बात कर मुआवजा एवं अनुकंपा की नौकरी देने की मांग की।

IMG 20240920 WA0019

उन्होंने बताया कि वे स्थानीय स्तर पर संघ के प्रखण्ड के कोषाध्यक्ष भी थे।वे हर समय अपनी कमिटी के साथ सहयोगात्मक रुख अपनाते हुए प्रखण्ड के शिक्षकों का सहयोग करते थे। डीईओ अहसन सर ने हर संभव मदद करने का भरोसा दिया।‌इस अवसर पर संघ के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह मंटु, प्रधान सचिव राजेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र प्रसाद, उपाध्यक्ष परमेश्वर पासवान, नन्द किशोर सिंह, जगदीशपुर महासचिव चन्द्रदेव कुमार सिंह, हरेन्द्र कुमार सिंह,टेट स्टेट उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ गड़हनी के अध्यक्ष अभिनव कुमार, चरपोखरी सचिव संजय भास्कर, पवन, गड़हनी के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, सचिव जय बिहारी राम, स्थानीय संघीय पदाधिकारी राजेश प्रताप, नबि अंजुम, रहमतुल्लाह , अभिनव भारद्वाज, अर्जुन कुमार, उपेन्द्र कुमार, सुनिल शर्मा ,लाल बाबु पासवान सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!