A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमहाराष्ट्रराजनीति

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी आज लेगी शपथ

आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी शनिवार 21 सितंबर को दिल्ली के नये मुख्यमंत्री पद की शपथ लेगीं। उनके साथ पांच मंत्री भी शपथ ग्रहण करेगे। आतिशी एवं उनकी कैबिनेट के मंत्री आज शाम को शपथ ग्रहण करेगे। अरविंद केजरीवाल जी के दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र देने के बाद पद खाली हो गया है। आम आदमी पार्टी संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल जी ने 17 सितंबर को मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया था। शारब निति घोटाले मे सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद श्री केजरीवालजी ने अपना त्यागपत्र दे दिया था। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को आज नया मुख्यमंत्री मिल जायेगा। मुख्यमंत्री के रूप मे आज आतिशी शपथ ग्रहण करेगी। उनके साथ पांच कैबिनेट मंत्री भी शपथ करने वाले है। अरविंद केजरीवाल जी के त्यागपत्र देने के बाद आम आदमी पार्टी ने आतिशी पर अपना विश्वास जताया। महामहिम राष्ट्रपति जी ने अरविंद केजरीवाल जी का त्यागपत्र स्वीकार कर लिया है। वर्तमान मे आतिशी दिल्ली सरकार मे वित्त शिक्षा एवं लोक निर्माण विभाग सहित कई विभागो की जिम्मेवारी संभाल रही है। केजरीवाल जी के जेल जाने के बाद से आतिशी को 14 विभागो की जिम्मेवारी सौंपी गई थी। आतिशी जी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यंत्री होंगी। इससे पूर्व भाजपा से सुषमा स्वराज ने दिल्ली की मुख्यमंत्री का जिम्मा संभाला था। वे केवल 52 दिनों तक ही मुख्यमंत्री पद पर रह पाई थी। उसके बाद कांग्रेस की शीला दीक्षित जी ने 15 वर्षों तक दिल्ली की सत्ता पर रही। अरविंद केजरीवाल जी के त्यागपत्र के बाद आयोजित विधायक दल की बैठक मे आतिशी का नाम अगले मुख्यमंत्री के रूप मे प्रस्तावित किया गया था। इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकार किया ।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!