
अलीगढ़ के लखविंदर ने जीता स्वर्ण
सीनियर राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप हरियाणा के सोनीपत में 13 से 17 सितंबर तक हुई । इसमें उत्तर प्रदेश के 12 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीते । अलीगढ़ के लखविंदर ने इसमें स्वर्ण पदक जीता । प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम ने महिला वर्ग में द्वितीय और पुरुष वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त किया । यह जानकारी उत्तर प्रदेश पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव राहुल कुमार शुक्ला ने । प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम में शामिल झांसी के रियांशु राज , अलीगढ़ के लखविंदर , लखनऊ के देवेंद्र नथानी , इच्छा पटेल , स्वाति यादव , बरेली की रीता सिंह , शविका सिसोदिया , कानपुर के अंशुधर मिश्र ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया । वहीं कानपुर के रितिन सिंह , शशांक मिश्र , तपस्या गौतम ने रजत पदक अपने नाम किया । इसके साथ ही कानपुर के आदित्य अग्रवाल ने कांस्य जीता । इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश पावर लिफ्टिंग संघ के कार्यकारी अध्यक्ष उमेश शुक्ला , राजेश दीक्षित , रूमित सिंह सागरी , नीरज कुमार , मनीष मिश्र , धीरेंद्र सिंह , राजधर , सौरभ गौड़ , सुधांशु आर्य , राहुल तिवारी आदि ने सभी विजेताओं को बधाई दी ।















