
कोरबा:– राताखार मार्ग में दोपहर करीब 2 बजे हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके साथ बैठी युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक की रेसर बाइक पहले एक कार से टकराई और फिर दूसरी कार से भिड़ गई, जिससे दोनों सड़क पर गिर गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक और घायल के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।










