A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछिंदवाडाजबलपुरडिंडोरीताज़ा खबरनरसिंहपुरबालाघाटभोपालमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

मंडला बड़ी खैरी में विराजमान होने वाली मां दुर्गा की 51 शक्तिपीठ को मूर्तीकार दे रहा अंतिम रूप

#वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़

मंडला MP हेमंत नायक

  • भारत के कोने-कोने में स्थापित 51 शक्तिपीठ के दर्शन कर सकेंगे लोग।
  • जबलपुर का कलाकार संतोष प्रजापति बना रहे जीवंत प्रतिमा।
  • श्रद्धालु करेंगे 51 शक्तिपीठ के दर्शन

मण्डला न्यूज़-: जिले में नवरात्रि पर्व को लेकर एक गजब का उत्साह देखा जा रहा है। इस बार का नवरात्रि का पर्व भव्य और आकर्षण बनाने के लिए जोरशोर तैयारियां शुरू कर दी गई है। वहीं जिला मुख्यालय के बड़ी खैरी में विराजमान होने वाली मां दुर्गा की 51 शक्तिपीठ को बनाने वाले जबलपुर के मूर्तिकलाकार संतोष प्रजापति और उनके बेटे शुभम प्रजापति मूर्ति को अंतिम रूप दे रहे हैं। उनकी कला को देख लोग अब हैरान हो गए हैं। उन्होंने अभी तक जितनी प्रतिमा बनाई है ये सभी जीवंतप्रतिमा है। बता दें कि बड़ी खैरी में विराजमन होने जा रही। 51 शक्तिपीठ की प्रतिमा उन शक्तिपीठ में से है जहां भारत के अलग-अलग कोने में विराजमान मां दुर्गा का स्वरूप है। श्रद्धालु अब मां दुर्गा के 51 शक्तिपीठ के दर्शन कर सकेंगे। मूर्ति कलाकार शुभम प्रजापति ने बताया कि उनके पिताजी संतोष प्रजापति कई वर्षों से मूर्ति बनाने में माहिर है। उन्हे प्रदेश के अनेक जिलों में सम्मानित भी किया जा चुका है। वे अपने पिताजी के साथ-साथ उनके हुनर को सीख चुके हैं और मूर्ति निर्माण करने में भरपूर सहयोग करते हैं। नगर में गणेश विसर्जन के बाद से ही मां दुर्गा की मूर्तियां बनना शुरू हो गया है जो कि अब पूरी तरह तैयार हो चुकी हैं। कुछ दिनों बाद नवरात्र शुरु हो जाएगी। समिति के अध्यक्ष योगेश पटेल ने बताया कि श्री सिद्ध सार्वजनिक दुर्गाउत्सव समिति बड़ी खैरी में विराजमान होने जा रहे मां दुर्गा के 53वें स्थापना वर्ष मनाया जाएगा । जो अति आकर्षक बनाने के लिए इस वर्ष समिति के द्वारा अनेक भव्य आयोजन किए जा रहे है। नवरात्र पर्व के दौरान प्रत्येक दिन अनेक प्रकार की धार्मिक कार्यक्रम होंगे जो जनमानस के लिए आकर्षण का केंद्र रहेंगा। बड़ी खैरी मण्डला में नवरात्र महोत्सव एवं आनंद मेला का भी आयोजन किया जा रहा है। नवरात्रि के प्रथम दिवस सनातन धर्म की परंपरा विधि विधान से नवरात्रि पर्व को भव्य रूप बनाने की तैयारी की जा रही है।#हमारे व्हाट्सएप ग्रुप वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ मंडला से जुड़ने के लिए लिंक 👇

https://chat.whatsapp.com/ELd7Pmlt7H33WZiNlFyv1c

Back to top button
error: Content is protected !!