A2Z सभी खबर सभी जिले की

शिक्षक विदाई तथा सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित|

उपहार स्वरूप श्रीमद् भागवत गीता भेंट की गई|

IMG 20240923 WA0132जावरा —-रतलाम जिले के जावरा तहसील के गांव बहादुरपुर के माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक प्रेम सिंह सोलंकी, संजय पांचाल, राजेश सिंह चौहान, सत्यनारायण मालवीय का ग्राम पंचायत बहादुरपुर के सरपंच राजेंद्र सिंह राठौर व उनके पूर्व छात्रों, वरिष्ठ ग्रामीणजन ने सभी शिक्षक को भावभीनी विदाई दी|इस अवसर पर सभी शिक्षक का विदाई सम्मान समारोह पूर्व छात्र और ग्रामीण जन के द्वारा शाल श्रीफल- पुष्पगुच्छ और श्रीमद् भागवत गीता देकर नम आंखों से किया गया|सरपंच राजेंद्र सिंह ने कहा श्री प्रेम सिंह सोलंकी ने निष्ठा पूर्वक 23 साल से विद्यालय में सेवा दी, उन्होंने कहा कि विद्यालय शैक्षणिक सुदृढ़ीकरण में उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा| शिक्षा विभाग से आए श्री मतानिया ने कहा कि यह सह सम्मान देकर आपने इन शिक्षको के लिए चुनौती खड़ी कर दी कि आगे भी इस सम्मान को पाने के लिए जहां भी जाए उतनी मेहनत करें ।इस मौके पर शिक्षा विभाग जी.एल. आर्य,मतानिया जी,चरण सिंह जी चंद्रावत,योगेश त्रिवेदी, भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल अध्यक्ष राजेश जी शर्मा, ग्रामीणजन,राजेंद्र सिंह,गोपाल सिंह, राकेश शर्मा,हिम्मत सिंह, मम्मू खा, संग्राम सिंह,सुखपाल सिंह,दशरथ चौधरी,गोविंद सिंह,विक्रम सिंह,राजेंद्र सिंह, अन्य पूर्व छात्र ,ग्रामीणजन उपस्थित थे ।कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र सिंह राठौर ने किया, आभार प्रकट सरपंच राजेंद्र सिंह राठौर ने किया|

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!