
भारत के महिला एवं पुरूष वर्ग शतरंज टीम ने 22 सितंबर रविवार 2024को 45वें शतरंज ओलंपियाड मे ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए स्वर्णपदक हासिल किया है। पुरूष टीम ने स्लोवेनिया पर और महाला टीम ने अजरबैजान पर शानदार विजय दर्ज की है। खेल के अंतिम दौर मे भारतीय महिला टीम ने अजरबैजान को3•5-0•5 के अंतर से पराजित कर दिया। भारत की ओर से द्रोणावली हरिका, नागपुर की दिव्या देशमुख और वंतिका अग्रवाल ने महत्त्वपूर्ण जीत दर्ज की। आर• वैशाली ने फातालियेवा उलविया के खिलाफ अपना मुकाबला ड्रा खेला हरिका ने ममादझादा गुनय को पराजित किया, जबकि दिव्या देशमुख ने बेयदुलायेवा गोवहार को हराया। महिला एवं पुरूष दोनो टीमों ने पहली बार एक साथ स्वर्ण पदक जीता है। यह भारतीय शतरंज मे एक बड़ी उपलब्धि है। दिव्या देशमुख ने इस टूर्नामेंट मे शानदार प्रदर्शन कर विश्व रैंकिंग मे गयारहवां स्थान प्राप्त किया है। वह ओलंपियाड के सभी ग्यारह राउंड खेलने वाली एकमात्र भारतीय महिला खिलाड़ी है। अजरबैजान के खिलाफ दिव्या ने तीसरे बोर्ड पर व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीता। वंतिका अग्रवाल चौथे बोर्ड पर सर्वश्रेष्ठ रही है।