?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

जनसंघ के संस्थापक सदस्य पं.दीनदयाल उपाध्याय की मनाई गई जयंती

जनसंघ के संस्थापक सदस्य पं.दीनदयाल उपाध्याय की मनाई गई जयंती

IMG 20240925 WA0066

आरा। एकात्म मानववाद और अंत्योदय विचारधारा के प्रवर्तक, राष्ट्रीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य पण्डित दीन दयाल उपाध्याय के जन्म जयंती को भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा पखवाड़ा के तहत मनाया गया।वहीं भाजपा द्वारा जिला कार्यालय मे जिलाध्यक्ष सहित भाजपा पदाधिकारियों और वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकताओं द्वारा साथ ही सभी मंडल मुख्यालयों और बूथों पर भाजपा कार्यकताओ के द्वारा पण्डित दीन दयाल उपाध्याय की तैलीय चित्र पर पुष्पांजली अर्पित कर उन्हे याद किया गया इस अवसर पर भारत माता की जय, वंदेमातरम, पं.दीनदयाल उपाध्याय अमर रहे आदि नारे लगाए गए। उक्त अवसर पर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज सहित नेताओं ने उनके व्यक्तित्व ओर कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका व्यक्तित्व सरल, मृदुभाषी एवं राष्ट्रवादी था। उन्होने एकात्म मानववाद के विचारधारा को जागृत किया। उनका विचार था कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़ा व्यक्ति का जब तक विकास नही होगा, तब तक देश का विकास नही हो सकता। उन्ही के विचारधारा को आगे बढाते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास एवं सबका प्रयास के साथ समाज के सभी वर्गो का विकास करते 2047 तक देश को विकसित बनाने के लिए संकल्पित है।
कार्यक्रम मे जिलाध्यक्ष दुर्गा राज सहित हरेन्द्र पांडेय, ई़.धीरेन्द्र सिंह, उदय प्रताप स़िह, प्रहलाद राय, अशोक शर्मा, रामदिनेश यादव, संतोष चंद्रवंशी, संजय कुमार सिंह, विद्यासागर पांडेय, हरेराम चंद्रवंशी, विरेन्द्र कुमार, आदि नेतागण और कार्यकर्ता शामिल हुए।वहीं इस अवसर पर जिले के सभी बूथों पर विशेष सदस्यता अभियान चलाया गया, जिसके तहत सभी बूथो पर कम से कम सौ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया था।इसके अलावा सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत समाज मे सेवा कार्य किया गया।
विशेष सदस्यता अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के बैनर तले जिला संयोजक हरे राम चंद्रवंशी के अध्यक्षता में जगदीशपुर प्रखंड के दुलौर ग्राम में बूथ संख्या 108, 109 110 पर सैकड़ो की संख्या में अति पिछड़ा समाज को सदस्य बनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष दुर्गा राज एवं अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रभारी संतोष कुमार चंद्रवंशी उपस्थित रहे।
इस मौके पर वरिष्ठ कार्यकर्ता श्रीभगवान शर्मा रंजीत राज, अनिल कुमार, रामबली तुराहा, दिनेश ठाकुर, रजनीश कुशवाहा, रमेश पाल, राजकिशोर निषाद, अशोक पाल, रामजी गुप्ता, सोनू सिंह, अनिल कुमार चंद्रवंशी सहित सैकड़ो पिछड़ा समाज कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!