?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेइन्दौरउज्जैनउत्तर प्रदेशकटनीक्राइमजबलपुरडिंडोरीताज़ा खबरदेशनरसिंहपुरभोपालमध्यप्रदेशराजगढ़रीवाविदिशाशिवपुरीसतनासागरसिवनी

जन सुनवाई में शिकायतकर्ताओं की पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह ने सुनी शिकायतें

सम्बंधित अधिकारियों को त्वरित वैधानिक कार्यवाही हेतु किया निर्देशित

IMG 20240925 234220 IMG 20240925 234241 IMG 20240925 234306

जबलपुर से जिला प्रमुख राहुल सेन की खास रिपोर्ट/ आम जनता की शिकायतों एंव समस्याओ के त्वरित निराकरण हेतु कल  मंगलवार 24-9-2024 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह द्वारा जन सुनवाई की गयी।

जन सुनवाई मे शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के शिकायतकर्ता पुलिस कार्यालय में आये थे, अधिकांश शिकायतें पति-पत्नि/परिवारिक एवं जमीन सम्बंधी विवाद, मारपीट तथा सायबर अपराध से सम्बंधित 141 शिकायतें थी।

आपके द्वारा समस्त शिकायतकर्ताओं को शीध्र शिकायतों पर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु आश्वस्त किया गया तथा जन सुनवाई मंे प्राप्त समस्त शिकायतों का त्वरित निराकरण समय सीमा मे करने हेतु सम्बंधित थाना प्रभारियों/राजपत्रित अधिकारियों को निर्देर्शित किया गया।

जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री प्रदीप कुमार शेण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण ) श्रीमति सोनाली दुबे, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री बी.एस. गोठरिया उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!