
सिद्धार्थ नगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन में आज स्वच्छता अभियान के तहत जनपद के समस्त थाना परिसर के सभी अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा श्रमदान किया गया । इसके अन्तर्गत समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण द्वारा अपने-अपने थानों की समुचित साफ़ सफाई की गयी | परिसर के चारों तरफ सघन साफ-सफाई कर परिसर व आस-पास के स्थानों को स्वच्छ किया गया ।













