?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरसिद्धार्थनगर 

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा सिद्धार्थ नगर के कारागार का किया गया आकस्मिक निरीक्षण

सिद्धार्थ नगर।  जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा जिला कारागार सिद्धार्थनगर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । उक्त निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक व पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहें । सभी बैरको का तथा बन्दियों का गहन निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान बैरकों मे किसी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु प्राप्त नही हुई । जेलर द्वारा बताया गया कि नियमित रूप से उनके व जेल स्टाफ द्वारा जेल की चेकिंग की जाती है । जिला कारागार सिद्धार्थनगर में निरीक्षण के समय सभी व्यवस्थायें सन्तोष जनक पायी गयी । पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जेलर को निर्देशित किया गया कि नियमित रूप से कारागार का निरीक्षण करते रहे व शातिर किस्म के बन्दियों पर विशेष सतर्क दृष्टि रखे एंव आवश्यकतानुसार समय-समय पर कारागार मे निरूद्ध बन्दियों की गतिविधियों के सम्बन्ध मे जानकारी देते रहें ।

Back to top button
error: Content is protected !!