
श्री गंगानगर (घिंटाला)
हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार इन दिनों परवान पर है।दिग्गज नेता अशोक गहलोत, गोविंद सिंह डोटासरा व सचिन पायलट के साथ युवा कांग्रेस के नेताओं अविनाश महला व युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं नागौर जिला उपाध्यक्ष आलोक घिंटाला सहित दर्जनों नेताओं को विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारी के तौर पर लगाया गया है।जो कि धुआंधार प्रचार अभियान में लगे हुए हैं और बदलाव की बयार भी भीड़ को देखते हुए लगती है।इसी सिलसिले में सिरसा के कालावाली विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान भाई आलोक घिंटाला युवा कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस के सात वादे-पक्के इरादे केम्पैन को आमजन तक पहुंचाने के साथ ही कांग्रेस पार्टी की नीतियों और योजनाओं की जानकारी देकर वोटर्स को लुभाने की कोशिश की जा रही है। उल्लेखनीय है कि राजस्थान के पड़ोसी राज्य हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने के पूरे-पूरे आसार नजर आ रहे हैं। ऐसे में युवाओं, किसानों तथा मजदूरों को अपने पक्ष में करने के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने ताकत झोंक दी है। गौरतलब है कि हरियाणा में सैनिकों, खिलाड़ियों तथा कोरपोरेट जगत के मतदाताओं की भी सरकार बनाने में भूमिका अहम होगी। खैर कुछ भी हो यह तो क्लीयर हो गया है कि चुनावी सभाओं में राजस्थान के नेता और कार्यकर्ताओ की भारी मांग है। चूंकि देश के सामने बेरोजगारी, अपराधों में वृद्धि, जनसंख्या विस्फोट के दुष्प्रभाव तथा भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर जनता के बोल मुखर है। बदलाव होता है तो कांग्रेस को फायदा मिलेगा इस मे कोई दो राय नहीं है।


