A2Z सभी खबर सभी जिले की

हाई कोर्ट में आत्महत्या जयपुर हाई कोर्ट की घटना

#हाईकोर्ट_में_आत्महत्या : राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर बेंच में शुक्रवार सुबह एक संविदाकर्मी ने सुसाइड कर लिया। हाईकोर्ट परिसर में सुसाइड की घटना से हर कोई अचंभित हो रहा है। गौरतलब है कि राजस्थान हाईकोर्ट के इतिहास में ऐसा पहली घटना है जब कोई कर्मचारी सुसाइड करके अपनी जीवन लीला समाप्त किया हो। मृतक का शव हाईकोर्ट परिसर के थर्ड फ्लोर पर एक कमरे में लटका मिला। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बांदीकुई के रहने वाले मनीष सैनी ने सुसाइड किया है। वह पिछले काफी समय से राजस्थान हाईकोर्ट में संविदा पर काम कर रहा था। पुलिस को वहां पर कार्यरत कर्मचारियों ने बताया कि मनीष सैनी शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे रोज की तरफ काम पर हाईकोर्ट आया था। हाईकोर्ट के बी-ब्लॉक स्थित थर्ड फ्लोर पर अपील सेक्शन के कमरे में मनीष ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। वहां कार्यरत कर्मचारियों के आकर देखने पर कमरे के अंदर मनीष का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।IMG 20240927 WA0087

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!