
कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP. 
रीठी तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़गांव में गुरुवार को पालकी पर जिनवाणी जी को विराजमान कर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा बाल ब्र. सदानंद जी एवं बाल ब्र. वैराग्य भैया जी के सानिध्य में आयोजित की गई। शोभायात्रा तारण तरण दिगम्बर जैन मंदिर बड़गांव से प्रारम्भ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरी। पालकी जी शोभायात्रा के स्वागत स्वरूप लोगों ने अपने घरों के सामने रंगोली बनाकर आरती उतारी। हजारों गुरुभक्तों ने गगनभेदी जयकारे लगाते हुए ढो़लनगाडो़ं की धुन पर जमकर नृत्य किया।
शोभायात्रा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में सलैया पुलिस चौकी प्रभारी बृजेन्द्र तिवारी एवं स्टाफ का सहयोग रहा। शोभायात्रा में स्थानीय जैन समाज के साथ कटनी, रैपुरा शाहनगर, बाकल, कुम्हारी, पटेरा, दमोह, पथरिया, बटियागढ़, गंजबासौदा, विदिशा, सिवनी, छिंदवाड़ा, भोपाल सहित अन्य स्थानों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।





