
कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP. 
वन परिक्षेत्र रीठी की टीम ने बुधवार व गुरुवार की दरम्यानी रात को मुखबिरों की सूचना पर लकड़ी का अवैध परिवहन करते हुए एक ट्रक को पकड़ा है। वन परिक्षेत्र अधिकारी महेश पटेल ने बताया कि वन मंडलाधिकारी कटनी गौरव शर्मा एवं एसडीओ जीके चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र रीठी की टीम ने रात के समय मुखबिरों द्वारा दी गई सूचना के आधार पर देवगांव-बिलहरी रोड पर अवैध लकड़ी परिवहन करते हुए ट्रक क्रमांक एमपी 21 एच 0821 के चालक को पकड़ा। मौके पर पूंछताछ करने पर चालक कोई भी दस्तावेज नहीं दिया पाया है। जिस पर मध्यप्रदेश अभिवहन (वनोपज) नियम 2000 के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए लकड़ी लोड ट्रक को जप्त कर लिया गया है।
उक्त जप्त वाहन को रेंजर कार्यालय रीठी में खड़ा कराया गया है। कार्यवाही के समय वन रक्षक सनोद कोल, प्रशांत सिंह, अश्वनी शर्मा, स्थाई कर्मी गोरेलाल पटेल का सराहनीय सहयोग रहा । गौरतलब है कि क्षेत्र में कुछ बिचौलियों द्वारा किसानों और ग्रामीणों को तरह-तरह का प्रलोभन देकर उनके निजी भूमि में लगे हरे-भरे पेड़ की खरीदी औने-पौने दामों में कर ली जाती है, जिसका सीधा लाभ ग्रामीणों को नहीं मिलता। इस कार्यवाही से माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।



