A2Z सभी खबर सभी जिले की

विद्यालयीय बच्चों में स्वच्छता और स्थानीय स्तर के उत्पादों को प्रोत्साहित करने के लिए भारत सरकार के निर्देश और उत्तर प्रदेश शासन के आदेश के अनुपालन में जनपद के विभिन्न विद्यालयों में कक्षा 11 व 12 के विद्यार्थियों के मध्य वोकल फार लोकल विषयक संभाषण/संवाद प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कॉलेज के सभागार में किया गया। जिसके मुख्य अतिथि आशुतोष शुक्ला रहे व अध्यक्षता जिला विद्यालय निरीक्षक महराजगंज ने किया।

IMG 20240928 WA0022 1 IMG 20240928 145851 1

 

महराजगंज।

रिपोर्ट – बुध्देश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी वन्दे भारत टीवी न्यूज

दिनांक 28/09/2024
विद्यालयीय बच्चों में स्वच्छता और स्थानीय स्तर के उत्पादों को प्रोत्साहित करने के लिए भारत सरकार के निर्देश और उत्तर प्रदेश शासन के आदेश के अनुपालन में जनपद के विभिन्न विद्यालयों में कक्षा 11 व 12 के विद्यार्थियों के मध्य वोकल फार लोकल विषयक संभाषण/संवाद प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कॉलेज के सभागार में किया गया। जिसके मुख्य अतिथि आशुतोष शुक्ला जिला मंत्री बीजेपी रहे व  जिसकी अध्यक्षता जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा ने किया उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पाद ही हमारे जीवन की स्वर्णिम कृति है जिसे प्रोत्साहित करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए आशुतोष शुक्ल ने कहा कि वोकल फार लोकल समय की मांग है आत्मनिर्भर भारत के सपने को पूरा करने के लिए आवश्यक है।
देश के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में यह देश और यहां की जनता आत्मनिर्भर भारत की ओर आगे बढ़ रहा है। बहुराष्ट्रीय कंपनियों के मोह और विज्ञापन ने अनेक समस्याएं खड़ी की हैं कोरोना काल में स्थानीय उत्पादों ने ही हमे नया जीवन दिया है। बनारस की साड़ियां,बंगाल की मिठाई व सूती साड़ियां, असम का सिल्क के धागे,मधुबनी शैली के साथ जनपद महराजगंज के स्थानीय उत्पादों का उपयोग करने से देश आत्मनिर्भर होगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय बहादुर सिंह ने कहा कि जनपद महराजगंज जैव विविधता से पूर्ण है इसका अनुशासित और तकनीकी दक्ष उपयोग जनपद के साथ देश को आत्मनिर्भर बनाने में योगदान दे सकता है।
वोकल फार लोकल विषयक संवाद प्रतियोगिता में गणेश विद्यार्थी स्मारक इण्टर कॉलेज की छात्रा जागृति त्रिपाठी प्रथम,मसीही सेवाश्रम की छात्रा फलक अफजल द्वितीय,इसी विद्यालय के छात्र करन को तृतीय स्थान के साथ गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कॉलेज की छात्रा जीना वर्मा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
निर्णायक मंडल के सदस्य के रूप में राजेश कुमार हिंदी,डा संतोष मिश्र,राजेश कुमार,महेंद्र गुप्ता रहे। कार्यक्रम का के संयोजक कामाख्या जायसवाल,संचालन व समन्वयन अमरेंद्र शर्मा ने किया।।।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!