संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा श्री बंशीधर नगर से दशहरा पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर थाना परिसर में शनिवार को शांति समिति की बैठक आयोजन किया गया।
एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आपसी भाईचारे के साथ धूमधाम से पर्व मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान आसपास के क्षेत्रों से आए पूजा समितियों के लोगों ने बारी-बारी से अपनी समस्याओं को प्रशासन के समक्ष साझा किया। वहीं पूजा समिति के लोगों को प्रशासन ने हर संभव मदद करने का भरपूर आश्वासन दिया।एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह ने कहा कि दुर्गा पूजा न केवल धार्मिक उत्सव है, बल्कि यह समाज में एकता और भाईचारे का प्रतीक भी है। उन्होंने सभी से अपील की वे मिलकर यह सुनिश्चित करे की इस पर्व का आयोजन शांतिपूर्ण हो और किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधियों को रोका जा सके।उन्होंने कहा की दुर्गा पूजा के अवसर पर किसी तरह का संस्कृति कार्यक्रम आयोजन करने वाले कमेटी अश्लीलता पर विशेष ध्यान रखें अन्यथा प्रशासन द्वारा कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दुर्गा पूजा के दौरान सोशल मीडिया पर अफवाह चलाने वाले लोगों पर विशेष नजर रहेगी। लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है,अफवाह फैलाने वाले की सूचना प्रशासन को तत्काल दे, प्रशासन सदैव आपके साथ हैं। शरारती एवं उपद्रवि तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी।एसडीपीओ ने कहा की दुर्गा पूजा को देखते हुए पुलिस की गस्ती बढ़ाई जाएगी और अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूजा समिति अपने-अपने पूजा पंडाल में सीसीटीवी कैमरा अवश्य लगाएं साथ ही मूर्ति विसर्जन के दिन वीडियोग्राफी कराना अनिवार्य है।जिससे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम पूजा पंडाल में हो सकेगा। किसी प्रकार के अप्रियघटना होने पर कमेटी के ऊपर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में पूर्व मंत्री रामचंद्र केसरी,कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र चौधरी,सीओ विकास सिंह,थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक, महिला थाना प्रभारी रेणुका किस्कू,सिटी मैनेजर रवि कुमार,विधायक प्रतिनिधि अशोक सेठ,विभूति चौबे,झामुमो नेता अमरनाथ पांडेय,जय भामा शाह क्लब के अध्यक्ष रजनीकांत मधुर उर्फ भोलू,मुखिया प्रतिनिधि वीरेंद्र प्रसाद,सूर्यदेव मेहता,हजारी प्रसाद, अजय प्रसाद मुखिया जी,मुखिया स्विस्टायानी करकेटा,भाजपा नेता मथुरा पासवान,वार्ड पार्षद नीरज कुमार,अश्विनी कुमार,वीरेंद्र प्रसाद अग्रहरी,पूर्व सदर कलाम खान,महमूद आलम,मुश्ताक अहमद शेख,कमलेश मेहता,सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अमरनाथ पांडेय ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन तस्लीम अंसारी ने किया।
देवास भाजपा जिला अध्यक्ष एवं महामंत्री की नियुक्ति
22/08/2026
जिन व्यक्तियों के नाम पर नौ सिम कार्ड हैं, तो उनहें अब नया सिम कार्ड नहीं मिलेगा
22/08/2026
बाबा मुक्तेश्वर पुरी जी के विशाल जागरण एवं भंडारे का आयोजन 13 व 14 सितंबर को कोसली। बाबा मुक्तेश्वर पुरी मठ, कोसली में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा मुक्तेश्वर पुरी जी के विशाल जागरण एवं भंडारे का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया जा रहा है। रविवार, 13 सितंबर 2026 को रात्रि 9:00 बजे से विशाल जागरण होगा। सोमवार, 14 सितंबर को प्रातः 9:00 बजे हवन तथा प्रातः 11:00 बजे भंडारे का आयोजन किया जाएगा। लखन मास्टर एवं शक्ति कोसलिया ने बताया कि बाबा में आस्था रखने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों से इस धार्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बाबा मुक्तेश्वर पुरी जी का आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया गया है। आयोजकों ने सभी क्षेत्रवासियों से इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर आयोजन की शोभा बढ़ाने की अपील की है।
22/08/2026
लखनऊ में सीएम आवास के निकट गोमती नगर में जलभराव ने नगर निगम लखनऊ के दावों की पोल खोल के रख दी है।
22/08/2026
UGC પાછું ખેંચવું જોઈએ: શિક્ષણ ક્ષેત્રમાં મનમાની નહીં, સંવાદ અને સમાન તક જરૂરી
22/08/2026
UGC પાછું ખેંચવું જોઈએ: શિક્ષણ ક્ષેત્રમાં મનમાની નહીં, સંવાદ અને સમાન તક જરૂરી
22/08/2026
भीकनपुर में छह घरों में चोरी, ग्रामीणों में दहशत थाने के मुहाने पर चोरों का धावा, छह घर खंगाले; नकदी, बैटरियां और ट्रैक्टर का हिच ले गए बदमाश कुंदरकी थाना क्षेत्र के निकटवर्ती भीकनपुर कुलवाड़ा गांव में बृहस्पतिवार और शुक्रवार की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने छह घरों को निशाना बनाकर पुलिस की गश्त व्यवस्था को चुनौती दे दी। चोरों ने घरों में नकब लगाने और ताले तोड़ने के साथ नकदी, कपड़े, घरेलू सामान, ट्रैक्टर की बैटरियां और लोहे का हिच चोरी कर लिया। एक ही रात में कई घरों में चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। नसरीन पत्नी हासम ने बताया कि चोर उनके घर से तीन हजार रुपये, कपड़े और अन्य सामान चोरी कर ले गए। सुबह उनका संदूक तालाब किनारे पड़ा मिला। नाजिम पुत्र शफीक के घर में चोरों ने तीन स्थानों पर नकब लगाने का प्रयास किया। दीवार काटकर बदमाश करीब दस हजार रुपये कीमत का ट्रैक्टर का लोहे का हिच ले गए। वारिस पुत्र अफसर के घर से करीब 3500 रुपये, कपड़े और अन्य सामान चोरी हुआ। वहीं उनके भाई आरिफ के कमरे का ताला तोड़कर चोर करीब पांच हजार रुपये और अन्य सामान ले गए। अख्तर पुत्र नन्हे और हसनैन पुत्र फरजंद के घर व गैरेज से ट्रैक्टर की बैटरियां चोरी कर ली गईं। विपिन पुत्र ओमप्रकाश के घर में भी चोरी होने की सूचना है। घटना का पता चलने पर पीड़ितों ने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौ
22/08/2026
चिल्हाटी में दो मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से हुई मौत झोलाछाप डॉक्टर्स पर अन्धविश्वास को बढ़ावा देने खड़े हुए गंभीर सवाल
22/08/2026
अमझेरा में चालनी रोड पर हरदम लाला मन्दिर के सामने तंबोली समाज की नानादेवी मन्दिर में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
22/08/2026
लखीमपुर खीरी में बालश्रम के खिलाफ एएचटी पुलिस का अभियान, 5 बच्चे कराते मिले काम
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!