
प्राथमिक विद्यालय राजपुर डिहवा, विकास क्षेत्र – इटवा में शुक्रवार की रात अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ऑफिस और किचन का ताला तोड़कर नये वर्तन, दो स्टील चूल्हा, दो सिलिंडर, दो भगोना, तीन बैडमिंटन, तीन फुटबाल और विभागीय टेबलेट चोरी कर लिया गया | घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी प्रधानाध्यापक ने तत्काल 112 पर फ़ोन करके पुलिस को सूचित किया । इसके बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों को घटना की जानकारी देते हुए पुलिस स्टेशन इटवा में प्राथमिकी दर्ज कराया। चोरी की यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस अवसर पर सभासद अजय यादव और अनिल जायसवाल की उपस्थिति भी रही।
[yop_poll id="10"]






