
अयोध्या
भारी बारिश के चलते एक तरफ जहा पूरी तरह से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।वही जल निकासी न हो पाने के कारण अयोध्या जिले का थाना तारुन पूरी तरह से टापू में तब्दील हो गया।जिससे पुलिस एवम फरियादियों को आने जाने कर लिए लगभग 2 फिट पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। यहां तक कि थाने के आरक्षी को हाथो में चप्पल लेने के साथ पैंट को काफी ऊपर उठा कर मुख्य सड़क तक जाना पड़ रहा है। यहां तक कि आवासीय भवन तथा मेस के चारो तरफ जल भराव होने के कारण काफी मुशीबतो का सामना करना पड़ रहा है।







