




चित्रकूट 1 अक्टूबर 2024
जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन की अध्यक्षता में सिल्ट सफाई कार्यक्रम के संबंध में एक आवश्यक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ जिला हेड चित्रकूट शिवसंपत करवरिया

जनपद चित्रकूट बैठक में अधिशासी अभियंता सिंचाई एसके प्रसाद ने बताया कि रसिन ,बरुआ, ओहन ,गुन्ता बांध, चिल्ली पंप कैनाल एवं लघु योजनाओं कि कुल 455. 126 किलोमीटर नहरों की सिल्ट सफाई का प्रस्ताव शासन स्तर पर भेजा गया है जिसमें जितने किलोमीटर कि स्वीकृति शासन स्तर से होकर आएगी उसी के अनुसार नहरों की सिल्ट सफाई का कार्य कराया जाएगा, उन्होंने कहा कि 10 नवंबर
तक प्रत्येक दशा में सभी नहरों पर सिल्ट सफाई का कार्य करा लिया जाएगा। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता सिंचाई को निर्देश दिए कि गत वर्ष जो सिल्ट सफाई नहरों की कराई गई है उसके फोटोग्राफ्स दिखाया जाए तथा इस वर्ष जिन नहरों की सिल्ट सफाई कराई जानी है उसमें सिल्ट सफाई कार्य होने के पूर्व एवं कार्य के पश्चात के फोटोग्राफ्स भी अवश्य लिया जाए उन्होंने कहा कि जहां पर नहरें व पुलिया टूटी है उनको भी ठीक कराया जाए।
उन्होंने कहा कि शासन से नहरों की सफाई के लिए जैसे ही स्वीकृति प्राप्त हो जाए तो शासन की मंशा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कार्य समय सीमा के अंदर कराया जाए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमेश चन्द्र निगम, पुलिस क्षेत्राधिकारी यातायात यामीन अहमद, अधिशासी अभियंता सिंचाई एसके प्रसाद, सहायक अभियंता सिंचाई गुरु प्रसाद सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।



