
*बबीना झांसी*
*जल सहेलियों द्वारा मनाई गई गांधी जयंती*
आज दो अक्टूबर को भारत में गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है, जो महात्मा गांधी के जन्मदिन का प्रतीक है। महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था।जल सहेलियों द्वारा गांधी जयंती समारोह आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि रहे छत्रपाल सिंह राजपूत जिला महामंत्री भाजपा उन्होंने जल सहेलियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत सम्मान तिलक लगाकर एवं चरण स्पर्श कर आशिर्वाद लिया एवं रानी लक्ष्मीबाई का स्मर्ती चिन्ह भेंट किया
इसी उपरांत में राजेश्वरी पटेल समाज सेवी जी द्वारा सभी जल सहेलियों को पुष्प और नारियल भेट कर सम्मानित किया है उन्होंने कहा कि
बुन्देलखण्ड में जल सहेलियों के द्वारा जल संरक्षण को लेकर जो कार्य किये जा रहे है, उससे ना केवल बुन्देलखण्ड की नदियों एवं जल संरचनाओं को नया जीवन मिला है बल्कि पूरे देश में जल संरक्षण हेतु समुदाय कैसे कार्य कर सकता है, इसके बारे में प्रेरणा मिली
सम्मान करते हुए कही। आपको बता दे कि बीते रोज प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात की 10 वर्ष पूर्ण होने पर देश में जल संरक्षण पर किये जा रहे कार्यो को सराहा था। उनके द्वारा बुन्देलखण्ड के झांसी जिले में ग्राम सीमरावारी कि जल सहेलियों के द्वारा पुर्नजीवित की गयी घुरारी नदी का जिक्र किया था।
जल सहेलियों से संरक्षण के बारे में चर्चा की एवम् सम्मानित किया। जल सहेली मीरा और मीना ने बताया कि परमार्थ समाज सेवी संस्थान के द्वारा पानी पंचायत बैठक कर समझाया कि जल संरक्षण करना क्यों आवश्यक है। जब से प्रधानमंत्री मोदी जी ने हमारे जल संरक्षण के काम को मन की बात कार्यक्रम में बताया है, तब से देश के विभिन्न हिस्सों से हमारे काम को जानने के लिए लोग हमें सम्पर्क कर रहे है। पूरे देश में जल संरक्षण का कार्य सामुदायिक भागीदारी के साथ ही किया जा सकता है। जल सहेली हीरा, शारदा, राधा, दीपा, मीना राजकुमारी, रेखा, रोशनी, मैंदा, मालती, रामवती, धनमंती, मदीना चांदनी, विमला ने भी अपने काम के बारे में जानकारी दी
परमार्थ की ओर से राजेश कुमार मान सिंह राजपूत, पुष्पेंर कुमार, एवं अन्य उपस्थित रहें।
*रिपोर्ट*
प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना झांसी












Thakurpura Babeena jhansi up
rajpoothardev473@gmail.com
rajpoothardev473@gmail.com
Thakurpura
rajpoothardev473@gmail.com
Thakurpura Babeena jhansi up