A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर 

नवरात्रि एवं दशहरा की तैयारियों पर पीस कमेटी बैठक

डीएम बोले- कोई नई परम्परा प्रारम्भ न होने दी जाए, अराजकतत्वों पर रखें कड़ी नजर

सिद्धार्थनगर में नवरात्रि, दुर्गा पूजा, दशहरा और विजयदशमी के त्योहारों को शांति और सौहार्द के साथ मनाने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण पीस कमेटी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने की, जिसमें हिन्दू और मुस्लिम समुदाय के प्रतिष्ठित नागरिकों ने भाग लिया।IMG 20241004 203921

सिद्धार्थनगर में नवरात्रि, दुर्गा पूजा, दशहरा और विजयदशमी के त्योहारों को शांति और सौहार्द के साथ मनाने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण पीस कमेटी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने की, जिसमें हिन्दू और मुस्लिम समुदाय के प्रतिष्ठित नागरिकों ने भाग लिया।IMG 20241004 203951

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने जनपद के सभी थाना क्षेत्रों से आए हिन्दू और मुस्लिम समुदाय के सम्मानित नागरिकों से संवाद किया। बैठक में उपस्थित नागरिकों ने बताया कि क्षेत्र में कोई समस्या नहीं है और सभी मिलकर त्योहारों का आयोजन करेंगे।

डॉ. राजा गणपति ने सभी थानाध्यक्षों से नवरात्रि, दुर्गा पूजा, दशहरा और विजयदशमी के लिए की गई तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों, क्षेत्राधिकारियों और थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि त्योहारों का आयोजन शांतिऔर सौहार्दपूर्ण वातावरण में होना चाहिए और सभी तैयारियां समय पर पूर्ण कर ली जाएं।जिलाधिकारी ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नगर पालिका और जिला पंचायत राज अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके साथ ही, उन्होंने कहा कि नई परंपराओं की शुरुआत न होने दी जाए और अराजक तत्वों के खिलाफ निषेधात्मक कार्रवाई की जाए।डीएम ने थानाध्यक्षों को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के समय वीडियो और फोटोग्राफी की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने यह सुनिश्चित करने को कहा कि विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा विद्युत के ढीले तारों को ठीक किया जाए और मूर्ति विसर्जन में किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र का प्रयोग न किया जाए।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!